फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुरा महादेव मंदिर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कहा- न दंगा न अव्यवस्था यही है भाजपा सरकार का सुशासन

कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को बागपत जनपद में पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवभक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद किया और यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रशासन की सराहना की। मंत्री ने कहा, “कांवड़ यात्रा सकुशल संपूर्ण हुई, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों और सुरक्षाबलों ने शिवभक्तों के साथ सहज और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया, जिससे श्रद्धालु संतुष्ट दिखे।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के शासन में दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ आम बात थी। लेकिन भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब सभी धर्मों के पर्व शांतिपूर्वक और सम्मानपूर्वक सम्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था है, जो सुशासन का प्रमाण है। मंत्री के इस बयान को राजनीतिक तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी की कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें