बागपत। खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी की पूजा कर सुख शांति की कामना की। भगवान परशुराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। इस दौरान उमेश शर्मा, आशु शर्मा, राजेश शर्मा, नितिन कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।