फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भड़काऊ बयानों पर कार्रवाई की मांग, जिला जाट महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बागपत जिला जाट महासभा के पदाधिकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से एक विशेष जाति के विरुद्ध की जा रही आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर रही हैं। महासभा के प्रतिनिधियों ने ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में तनाव और वैमनस्य का माहौल पैदा कर सकती हैं, इसलिए प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने वरुण लुहारी हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। इसके अलावा उन्होंने मामले में वरुण लुहारी के पिता बाबूराम की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर तत्काल रिहाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें