बागपत जनपद में खाद्य विभाग ने दिल्ली ले जा रहे मावे और दूध का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सहायक आयुक्त मानवेन्द्र सिंह, यज्ञदत्त आर्य खाद सुरक्षा अधिकारी, राजेश कुमार मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी ने केंटर से दिल्ली मावा बेचने के लिए 350 कुंतल मावे का सेंपल लिया, इसके आलावा बली गांव में मिल्क चिलिंग सेंटर से 1600 लीटर दूध का भी सेम्पल लिया गया, अधिकारियो ने बताया होली पर्व त्यौहार को देखते हुए डीएम के निर्देश अभियान चलाया जा रहा है, मावा मुजफ्फरनगर, और बिजरोल के लोग बताए जा रहे हैं।