बागपत के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस के दौरान बुधवार को किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने क्षेत्र में खाद की कमी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि पर्याप्त खाद न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही किसानों ने कौशल विकास केंद्र, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए। किसानों ने समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग भी की।