85 वर्षीय पूर्व सैनिक बाबू खान का जोश नौजवानों को भी मात दे रहा है। पूर्व सैनिक बाबू खान पाकिस्तान सीमा पर फिर से लड़ने के लिए तैयार हैं। वह अब तक दो युद्धों में हिस्सा ले चुके हैं। कहते हैं, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से दिल को ठंडक मिली है। अब भी मौका मिले तो लड़ने को तैयार हूं'। कहा-'पाकिस्तान की फितरत नहीं बदलेगी, जब तक मार न खाएगा, बाज नहीं आएगा'।