अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कार्यत्रियां बागपत कलक्ट्रेट पर पहुंच गई और वहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले बागपत से जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर के साथ पहुंची आंगनबाड़ी पदाधिकारी और कार्यकत्री कलक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गई और अपनी मांगों को पूरा कराने की ज़िद पर अड़ र्गईं। बागपत से जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया कि कार्यकत्रियों का बंधुआ मज़दूरों की तरह शोषण हो रहा है। सरकारी मोबाइल भी कार्यकत्रियों को ही रिचार्ज करना पड़ता है।