फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बाजार में नही मिला लौकी, तोरई-मिर्च का भाव तो किसान ने चलवा दिया ट्रैक्टर 

इस वर्ष सब्जी किसान सब्जी के भाव को लेकर बहुत परेशान हैं। बाजार में लौकी,तोरई, मिर्च, खीरा, करेला, बैंगन आदि सब्जियों का भाव बाजार में बहुत कम मिल रहा है। जिससे किसानों की लागत तो दूर मजदूरों की मजदूरी भी नही मिल रही है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। बुधवार को बागपत जनपद के चमरवाल गांव एक किसान दीन मोहम्मद ने 15 बीघा लौकी, तोरई, खीरा, सब्जी की बाजार में भाव नही मिलने के कारण खड़ी फसल में ट्रेक्टर चलवाकर जुताई करवा दी। उन्होंने बताया कि 11 हजार रुपये सालाना के हिसाब से ठेके पर 15 बीघा जमीन लेकर लोकी,तोरई,खीरा,मिर्च की फसल की बुआई की थी,डेढ़ लाख का ख़र्चा आया था। मगर 2 महीने से बाजार में लोकी, तोरई, खीरा का भाव लागत के अनुरूप नही मिल रहा है। मजदूरों की मजदूरी भी नही निकल रही है। वहीं पिछले एक महीने से लोकी,तोरई,की सब्जी को बाजार में उठान नही मिल रहा है। जिससे उन्हें बहुत बड़ा घाटा हो रहा है। मजदूरों और गाड़ी का भाड़ा भी नही निकल रहा है। मजबूरी में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाना पड़ रहा है, जिससे धान की फसल की बुआई कर घाटा पूरा हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें