बागपत के गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों ने शनिवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर ट्रैक्टर चलाकर अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। 49 दिनों से जारी धरने के बीच उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।