बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में युवक की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। कस्बा निवासी संदीप की रविवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत बीमारी के चलते होना बताया, लेकिन मौके पर पहुंची उसकी मौसी पूनम ने हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मौसी के आरोपों के बाद परिजनों और उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।