हिम्मतपुर सुजती गांव में बारिश के कारण दो मंजिला मकान भरभराकर गली में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय गली में कोई व्यक्ति नहीं था। मलबे में दबकर सामान नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान सनुज राठी ने बताया कि इन्द्रसेन जैन का परिवार दिल्ली में रहता है। लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश से इंद्रसेन का दो मंजिला अचानक भरभराकर गली में गिर गया, जिसके कारण एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।