डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर आधारित परीक्षा में जो छात्र सफल हुए थे, उनको शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से शील्ड, प्रमाण पत्र देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने अतिथियों उदय सिंह चौहान, गजे सिंह चौहान एवं खड़ग सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया।