बिनौली के दरकावदा गांव में शादी समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि संभल की घटना भाजपा सरकार की साजिश का परिणाम है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सरकार के कहने पर गोली चलाई है। भाजपा पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर चुकी है। भाजपा मुस्लिम विरोधी सरकार है।