बागपत के ट्योढ़ी गांव निवासी संदीप के बड़े भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बाइक से बड़ौत से घर लौट रहे थे। छपरौली चुंगी के पास रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बड़ौत सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।