दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव निवासी पीआरडी का जवान अनुज अपने साथी के साथ बुलट बाइक से बागपत से लौट रहा था। जैसे ही बड़ौत रोड पर बंधन बैंक के पास पहुंचा, नोरोजपुर रोड से आई एक बाइक से भिड़ंत हो गई। अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुज क़ी ज़िला अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुराना कस्बा निवासी अबुजर क़ी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। दूसरे हादसे में बावली गांव में खेत से घर आ रहे किसान संदीप क़ो रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई । रोडवेज चालक फरार हो गया। बड़ौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बड़ौत थाने में तहरीर देकर रोडवेज चालक के खिलाफ कार्यवाही क़ी मांग क़ी है।