ताइवान के ताइपेई में हुई जूनियर एशियन कप प्रतियोगिता में बागपत जनपद के पांची में फरदीन मलिक ने जूड़ो में कास्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। जिससे लेकर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण युवक के स्वागत की तैयारी में लगे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरफ से ताइवान के ताइपेई शहर में 14 जुलाई सें 16 जुलाई तक जूनियर एशियन कप 2025 का आयोजन किया गया जिसमें पांची के फरदीन मलिक पुत्र वकील मलिक ने जुड़ो में हिस्सा लिया और 73 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए कास्य पदक जीता जब यह खबर गांव पहुंची तो गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया की युवक ने कास्य पदक जीत देश का नाम रोशन करते हुए अपने गांव का नाम भी रोशन किया है। युवक ने अबसे पहले नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भी कई पदक जीते है। युवक ने बताया की वह चंडीगढ में खेल की ट्रेनिंग लेता है। और उसके कोच विवेक ठाकुर ने रात दिन मेहनत कर उसे यहा तक पहुचाया है। वही उसके परिजनों ने भी उसे बहुत स्पोर्ट किया है। गांव के लोग युवक के गांव आने पर उसके स्वागत की तैयारी में लगे है। गांव के प्रधान मोहम्मद नासिर,असलम, सब्बीर,मास्टर असलम कय्यूम मलिक आदि ने कहा की मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। युवक ने गांव का नाम विदेशों मे रोशन कर देश और जनपद का मान बढाया है। उन्होंने कहा अन्य युवकों को भी उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। गांव आने पर युवक का जोरदार स्वागत किया जाएगा।