उच्च प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा को संविलियन विद्यालय पटोली में मर्ज किए जाने के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में अभिभावकों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया बागपत l आप पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका ने मांग की है कि हमने पहले ही प्रदेश सरकार के इस कदम का विरोध किया था लेकिन सरकार अब अपनी मनमानी कर रही है जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में जाने के लिए जंगलों से गुजरना पड़ता है जो कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सही नहीं है मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी मनीष कुमार को देखकर विद्यालय को सिखेड़ा में ही मर्ज किए जाने की मांग की है l