बागपत जनपद दोघट कस्बे में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों के मोबाइल रखने और शॉर्ट कपड़े पहनने पर नियंत्रण की बात कही। खाप चौधरियों के सामाजिक फैसलों का नरेश टिकैत ने समर्थन किया। गन्ना भुगतान को लेकर चीनी मिलों पर गंभीर आरोप,एक साल तक भुगतान न मिलने का दावा। टिकैत बोले-किसान परेशान है, समय पर भुगतान करना मिलों और सरकार की जिम्मेदारी है।