फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में सड़क हादसों का कहर: तेहरवीं से लौटते वक्त इक्को पलटी, मां-बेटे की मौत, दो जगहों पर कुल 12 लोग घायल

बागपत जनपद में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरा जख्म दे दिया। पहला हादसा तेड़ा गांव से हलालपुत गांव जा रहे एक परिवार के साथ हुआ, जब वे तेहरवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी इक्को गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे में सात वर्षीय बालक देवा और 28 वर्षीय महिला अंजू की हालत गंभीर थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। रात को मृतक बालक देवा के परिजनों ने इलाज न मिलने पर अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि न डॉक्टर समय पर पहुंचे और न ही पुलिस ने मदद की। साथ ही डॉक्टर व पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया गया है। दूसरी घटना बागपत कस्बे के पाली और काठा गांव के पास गोयल फैक्टरी के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और विधुत खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में पुराना कस्बा निवासी चांद, खालिद, आसिफ और सुहेब गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही घटनाओं ने जिले में दहशत और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें