बड़ौत नगर की शाहमल क्रिकेट एकेडमी में रविवार को आईपीएल एवं किंग्स इलेविन पंजाब के पूर्व खिलाड़ी अनुरीत सिंह इपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीपीएल) के प्रमोशन के लिए पहुंचे। जहां उनका खिलाड़ियों ने बरसात के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया। अनुरीत सिंह ने बताया कि आईपीएल की तरह ईवीपीएल का शुरुआत की जा रही है, ताकि अधिक से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।