विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने गोवंशो, बैंक के कर्मियों पर उत्पीड़न से लेकर अन्य समस्याओं को उठाया। पहले समस्या उठाने को लेकर भाकियू के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह और भाकियू संघर्ष के जिलाध्यक्ष कोहित तोमर आपस मे भिड़ गए। इसको लेकर किसान दिवस में हंगामा हो गया। अधिकारियों और किसानों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।