फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मंदिर से दानपात्र चोरी, ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

बागपत जनपद के अमीनगर सराय कस्बा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में रखा दानपात्र चोर चोरी कर ले गए। मंदिर के अंदर लगे ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की घटना से कस्बे के श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी अमोघ पाठक ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद वह करीब 11 बजे तक मंदिर परिसर में टहलते रहे और फिर सो गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब मंदिर के कपाट खोले और रोशनी की, तो रेलिंग से बंधा दानपात्र गायब मिला और उसका ताला टूटा हुआ पड़ा था। अनिष्ट की आशंका के चलते मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को देखा गया, जो सुरक्षित मिलीं। मंदिर के बाहर लगे जाल में भी अंदर की ओर से ताले टूटे हुए पाए गए। इसके बाद घटना की जानकारी मंदिर समिति और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी की जांच शुरू कर दी है। वहीं कस्बे के श्रद्धालु नवीन गुप्ता, काके, महेश शर्मा, अनिल शर्मा, विकी शर्मा, मोनू और गोलू ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें