बागपत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन को पद से हटाए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रजुद्दीन एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य हैं और जनता ने उन्हें चुनकर नगर पालिका भेजा है। उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक दबाव में प्रतीत होती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि शासन ने केवल एक पक्ष की सुनवाई कर निर्णय लिया, जबकि रजुद्दीन के पक्ष को भी सुना जाना आवश्यक था। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जाँच कराते हुए रजुद्दीन का पक्ष भी सुना जाए।