फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पाली गांव की 800 बीघा जमीन पर विवाद, किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बागपत जनपद के पाली गांव में ज़मीन को लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों व राजस्व विभाग के बीच विवाद गहरा गया है। शनिवार को पाली गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हरियाणा के राजस्व विभाग की टीम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेता राकेश आर्य, गजेंद्र, राम भजन, प्रताप, महेश पाल और प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पाली गांव की करीब 800 बीघा ज़मीन उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि है। आरोप है कि हरियाणा के अधिकारी और किसान इस ज़मीन को पंचायती भूमि बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें