बागपत शहर के मुन्ना लाल एंकलेव, मुख्य बाजार, खत्ता रोड, कोर्ट रोड, गायत्री पुरम सहित कई इलाकों में लंबे समय से सफाई न होने के विरोध में बुधवार को सभासदों ने नगर पालिका परिसर में हंगामा किया। सभासद संजय रुहेला, भावी चंद कश्यप और मोहनपाल चौहान व भाजपा नेता संदीप वशिष्ट ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से शहर में नियमित सफाई नहीं हो रही है। यहां तक कि धार्मिक आयोजनों के दौरान भी बाजारों से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभासद ताला लेकर नगर पालिका पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था नहीं की गई तो कार्यलय मे ताला लगा दिया जायेगा l ईओ केके भड़ाना ने कहा सफाई नियमित रूप से हो रही है l जहाँ सफाई नहीं हो रही वहा कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी l