शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास कारीगर को लेकर हलवाई उदयवीर और सन्ती कश्यप आपस में भिड़ गए। हलवाई उदयवीर, उनके बेटे भानु उर्फ सन्नी, सतबीर और एक कारीगर पर हमला कर दिया। उसके बाद रसगुल्लों का खौलता हुआ बखर फेंक दिया। इससे उदयवीर, भानु और सतबीर समेत चार लोग झुलस गए। पुलिस ने आकर हलवाई, उसके बेटे समेत अन्य का सीएचसी में उपचार कराया। हलवाई उदयवीर ने बताया कि हमलावर हलवाई सन्ती उसके एक कारीगर को जबरदस्ती अपनी दुकान पर लेकर जा रहा था, जिसका विरोध करने पर हमला कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।