बागपत के सिगोली तगा से 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों के शव 13 अगस्त की रात लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के परिसर में गड्ढे से बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। पुलिस के अनुसार मंदिर का महंत नरेश नाथ फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक 25 जुलाई को बाइक से घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे थे। मामले की जांच जारी है।