फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अमीनगर सराय में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

बागपत के अमीनगर सराय कस्बे में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। फव्वारा चौराहे से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव, मंडल अध्यक्ष सोनू चोटी, सभासद महेश शर्मा, मुकेश प्रजापति, पवन गोयल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें