बागपत के बिनौली गांव में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिला मंत्री राजीव धामा और बिनौली मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी के नेतृत्व में निकली यात्रा में देशभक्ति के नारे गूंजे। इस दौरान प्रमोद ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, बिजेंद्रपाल, रामबीर सिंह, अशोक आर्य, रामनिवास, गुरुवचन और राजबीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।