बागपत। शहर के पुराना कस्बे में बाबा फूल सिंह की थान पर सर्व समाज के देवताओं को खंडित किए जाने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की। जहाँ शक के आधार पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कस्बे के विजय सिंह चौहान ने बताया सुबह पूजा करने बाबा फूल सिंह की थान पर देवता की पूजा करने आये थे यहां देखा तो सर्व समाज के देवता खंडित हुए थे जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की, जहाँ हंगामा होता देख पुलिस ने एक को हिरासत में लिया। लोगों ने कहा यहां असमाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। यहां जुआ खेलने वालों की भीड़ लगी रहती है। लोगों ने मांग की है पुलिस पहले गस्त करतीं थी लेकिन अब नहीं करतीं जिस वजह सें ये घटना हुईं है। लोगों ने चेतवानी दी है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो थाने पर आंदोलन किया जायेगा।