पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में बागपत जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो से घसीटकर पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा निकाली। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बड़ौत के मैन बाजार से होते हुए नेहरू मूर्ति चौराहे तक शव यात्रा निकाली । कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के पुतले की पहले घसीटते हुए शव यात्रा निकाली और उसके बाद जुलूस निकलते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया, जिससे लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी की।