बागपत से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले यहां के बिनौली में एक युवती के अपहरण का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था। अब इस मामले में युवती का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवती ने कहा है कि वो खुद अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है। उसके परिवार वालों ने उसके प्रेमी और प्रेमी के परिवार के खिलाफ जो भी मुकदमा दर्ज करवाया है वो गलत है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में काफी तनाव है।