बागपत में अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई एक छह साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने से बच्ची को अगवा कर ले गया था जिसके बाद उसने दरिंदगी की और बच्ची का कत्ल कर दिया। अब पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है।