बागपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक रटौल की रहने वाली साजिदा नाम की महिला को उसके पति और पति की दूसरी बीवी ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब सख्ती की तो साजिदा के पति और दूसरी बीवी ने खुद ही हत्या का जुर्म कबूल लिया। हालांकि अपने कबूलनामे में हत्यारे पति ने ये कहा कि उसकी दूसरी बीवी ने उसे साजिदा की हत्या करने के लिए उकसाया था, और इस हत्या में दो और लोग भी शामिल हैं।