उत्तर प्रदेश के बागपत में एक पिता को अपनी ही बेटी की बलि चढ़ाने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। ये शख्स एक ढोंगी बाबा के कहने पर अपनी बेटी को लेकर बाबा के पास पहुंचा जहां उस बच्ची ने तलवार देखकर रोना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।