बागपत में कानून को ताक पर रखकर एक आबकारी निरीक्षक ने निर्दोष युवक राशिद को शराब तस्करी के मामले में जेल भेज दिया। जब मामला अदालत के पास पहुंचा तो विवेचना होने के बाद बागपत जेल में बंद आरोपी निर्दोष निकला। अब सीजेएम मुकेश कुमार ने प्रमुख सचिव और पुलिस अधिकारियों को आबकारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं।