बागपत के चांदीनगर के घिटोरा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गैंगस्टर्स को धर दबोचा। इनकी पहचान दिल्ली के आरिफ और कोलकाता के सूरज के तौर पर हुई। ये एक अंतरराज्यीय गैंग का हिस्सा है जो बागपत और आस-पास के इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।