फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला महिला का शव, फैली सनसनी, घर से लापता थी, पुलिस कर रही तफ्तीश

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर बिलरियागंज थाने की पुलिस पहुंची। साथ ही सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अनिता यादव कुछ दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर 18 मार्च को बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस अभी तलाश कर रही रही थी कि बृहस्पतिवार को एक महिला का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त अनिता यादव के रूप में की। उधर, शव मिलने की सूचना पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिलरियागंज थाने में उक्त महिला की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें