फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में जबरदस्ती गेहूं कटवाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने फसल को साधन सहकारी समिति में रखवाया

जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसारी गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में देखने में आया कि एक गेंहू के खेत को मशीन से काटा जा रहा है और कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का दे रहे है और गले में पड़े गमछा को पकड़ कर मौके से भगा रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में एक वर्ग की दबंगई से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा था कि जबरन गेंहू की फसल को काटा जा रहा है। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला सामने आया जांच कराई गई तो मामला भूमि विवाद से जुड़ा व कोर्ट में विचाराधीन पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को सुरक्षित साधन सहकारी समिति में रखवा दिया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच थाना दीदारगंज का है। जांच में पता चला कि जिस खेत में गेंहू की फसल को काटा जा रहा था उस भूमि पर मुरली राजभर और मनोज सिंह के बीच विवाद है। वर्ष 2004 से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 से मनोज सिंह खेत में बोआई कर रहे थे और फसल काट रहे थे। वर्तमान में जो विवाद है उसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को लेखपाल की सुपुर्दगी में साधन सहकारी समिति में रखवा दिया गया है। कोर्ट द्वारा जो भी निर्णय दिया जाएगा उस पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें