आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और टप्पेबाज बदमाशों के बीच सोमवार की रात मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से जेवरात और हथियार बरामद किया है।