फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में बोले यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र, चुनाव में आएंगे ऐतिहासिक परिणाम

आजमगढ़ जनपद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को सर्किट हाउस में वार्ता के दौरान चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आने की बात कही। साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आता है तो यह लोग ईवीएम को दोष देते हैं। कहा कि इस बार के चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। भाजपा के संगठन ने इस उपचुनाव में बहुत मेहनत की है और इसका परिणाम भी उसके अनुरूप आएगा। बीजेपी इस उपचुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। भाजपा कोई भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। भाजपा का संगठन हमेशा तैयार रहता है। भाजपा की प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार डबल इंजन की सरकार है और उनकी तमाम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रहा है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव परिणाम उनकी अपेक्षा के विपरीत होता है तो वह ईवीएम को दोष देते हैं और जब अनुकूल होता है तो कोई दोष नहीं देते हैं। यह लोग बंद कमरे में बैठकर चुनाव की तैयारी करते हैं। जनता के बीच नहीं जाते हैं। केवल बैठकर मौका तलाशते हैं। सरकार की कमियों को निकालते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार हर वर्ग के साथ ही अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें