सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।