फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के गहजी में एसपी ग्रामीण ने किया नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन ; VIDEO

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में गहजी गांव में नई पुलिस चौकी बनाने के लिए शुक्रवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में भूमि पूजन कराया गया। आचार्य दुर्गा दत्त चतुर्वेदी ने विधि विधान से भूमि पूजन कराया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस चौकी बनने के बाद यहां परमानेंट चौकी इंचार्ज की भी पोस्टिंग होगी। इस चौकी के बनने से हल्के के लगभग 47 गांव को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था मिल पाएगी और अपराध पर नियंत्रण हो पाएगा। यह क्षेत्र थाना से लगभग 12 किलोमीटर दूर अंतिम छोर पर था, जिससे यहां किसी अपराधिक घटना दुर्घटना में पुलिस को पहुंचने में समय लगता था। उन्होंने बस्ती भुजबल में बने पुलिस बूथ का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह, नीतीश चौबे, डॉ अशोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें