फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोतवाल के रवैये से पूजा समितियों ने जताई नाराजगी, मूर्तियों के पट और लाइट किए बंद

आजमगढ़ के शहर कोतवाल के रवैये से क्षुब्ध होकर पूजा समितियों ने गुरुवार को विरोध जताते हुए मूर्तियों के पट बंद कर दिए गए। वहीं सजावट में लगी रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों को भी बंद कर दिया। सभी ने कोतवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इन दिनों पूरे शहर में जगह-जगह मां दुर्गा की मूर्तियां लगाई गई हैं। पंडाल व आसपास के इलाकों को रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। रात होने पर मानों तारे जमीं पर उतर आए हों। वहीं बड़े-बड़े साउंड बाक्स लगाए गए हैं। पूजा समितियों का कहना है कि शुक्रवार को रामनवमी है। इसके बाद अगले दिन शनिवार को दशहरा का त्योहार है। इस दिन पूरे शहर में भव्य मेला लगता है। ऐसे में शहर कोतवाल चंद्रमौली पांडेय द्वारा पूजा पंडालों के पास पहुंचकर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। पूजा समितियों का आरोप है कि कोतवाल द्वारा कहीं साउंड बाक्स हटाने तो कहीं लाइट को हटाने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं मुकदमा दर्ज करने की भी धमकी दी जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर शहर के सदावर्ती, पुरानी कोतवाली, सीताराम, दलसिंगार, पूर्वी टोला, खत्री टोला, जालंधरी, मुकेरीगंज व आसिफगंज की पूजा समितियों द्वारा गुरुवार की शाम पंडाल में लगी मूर्तियों के पट बंद कर दिए गए। वहीं कुछ पूजा पंडालों में लाइटों तक को बंद कर दिया गया है। पूजा समितियों ने कोतवाल पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें