फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के अंबारी में कटा फूलपुर रजबाहा, सैकड़ों एकड़ फसलें हुईं जलमग्न; VIDEO

आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी गांव के पास सोमवार को रात फूलपुर रजबाहा की पटरी कट जाने से आसपास के खेतों में बोई गई सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। हालांकि, सूचना पाकर नहर विभाग द्वारा सुल्तानपुर जनपद से पानी डायवर्ट किया गया। लेकिन तब तक किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसलें और बागवानी डूब गई। जिसे लेकर किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों को नहर कटने की जानकारी मंगलवार को सुबह लगभग चार बजे उस वक्त हुआ, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तब तक नहर का पानी खेतों से होते हुए अंबारी और आंधीपुर गांव की फसलों को बर्बाद कर चुका था। इसके साथ ही अंबारी गांव में स्थित लगभग 50 बीघा आम की बागवानी भी डूब गई। अंबारी आंधीपुर रोड पर स्थित गैस एजेंसी में भी काफी मात्रा में पानी भर गया। किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तो उन्हें नहर के किनारे गेहूं, सरसों, आलू आदि फसलों के खेत पानी से डूबे मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें