जान हैं तो जहान है। सड़क नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर सड़क दुर्घटना के शिकार हो सकते है। नियमों को लेकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ साथ लोगो को भी जागरूक करें । ताकि दुर्घटना में होने वाली मौतों को कम किया जा सके। लगभग तीन हजार बच्चों ने आरटीओ आर आई पवन सोनकर के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जागरूक किया और आरटीओ आज़मगढ़ मंडल ने बच्चों को यातायात नियमों की शपथ भी दिलाई। आरटीओ आज़मगढ़ मंडल एके सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनको सुरक्षित रखना इसके माध्यम से हम लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि दो पहिया चालक हेलमेट पहने और चार पहिया चालक सीट पर लगाकर ही वाहन को चलाएं। इस मानव श्रृंखला के माध्यम लोगों को यही संदेश देना है कि लोग सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें, अपनी जान को जोखिम में न डालें यह जीवन अनमोल है। इस मानव श्रृंखला में डीएवी स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस, राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चे के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एआरटीओ विष्णु दत्त मिश्रा भी मौजूद रहे।