आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां पुल के पास सोमवार को दिन में कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चकबंदी अधिकारी संतकबीरनगर के नाम से पंजीकृत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।