फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे आजमगढ़,निरहुआ पर चढ़ा जनता का रंग,गाया गीतनिरहुआ ने गाया जय हो आजमगढ़

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ पहुंचे तो जनता उनसे दूर नहीं रह पाई। लोगों ने सेल्फी खिंचवाई और निरहुआ ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव का निमंत्रण मुझे नहीं मिला फिर भी शामिल होने आया हूं। निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, इसलिए सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं।कहा आजमगढ़ में अच्छा कार्य हो रहा है तो वह उसमें शामिल होने से नहीं हिचकेंगे। रेलवे लाइन को लेकर धर्मेंद्र यादव के उन पर झूठी बयान बाजी के आरोप पर कहा कि यह सच नहीं है रेलवे लाइन को लेकर जैसे ही बजट आएगा सभी को जानकारी हो जाएगी। धर्मेंद्र यादव ने संसद में यह सवाल पूछा था जिसका रेल मंत्री ने जवाब भी दिया था। इसलिए यह कार्य होना है। वहीं चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का चुनाव था पार्टी का आदेश था इसलिए उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उनके पास इतना समय नहीं है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ें। वह फिल्म की शूटिंग में ही व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें