फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवागत डीएम ने कोषागार में ग्रहण किया कार्यभार, बोले विकास कार्य और जनकल्याण की योजनाएं प्राथमिकता

नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कोषागार में जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात की और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। इसके साथ ही, विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अपने पूर्व के कार्य अनुभव और शैक्षिक योग्यता के बारे में भी मीडिया को जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, सीआरओ विनय कुमार गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंना सहित जिले के समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें