फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार, दो पर प्राथमिकी दर्ज; VIDEO

सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि उनके आदेश पर बंटवारे के एक मुकदमे में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ खालिसपुर गांव में पैमाइश के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोप है कि गयासुद्दीन और उसके एक रिश्तेदार ने गाली-गलौज करते हुए नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया और कार्य में बाधा डाली। घटना के बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। 16 अप्रैल को गाटा संख्या 708 पर निर्माण के दौरान पत्थर उखाड़ने और चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुनः पैमाइश के लिए टीम भेजी गई थी। घटना के दौरान राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद, लेखपाल रामसागर सोनी समेत पुलिस बल और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें